कोलारस। बीते रोज शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कोलारस नगर के उत्सव वाटिका में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बर्कसो की बैठक को सम्बोधित करने आये हुये थे। इस बीच कोलारस में हाईवे पर स्थित मुख्य प्रतीक्षालय अस्थाई बस स्टेण्ड के पास कोलारस के भाजपा नेता गुरूप्रीत सिंह चीमा मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा युवा नेता सर्वेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिकरवार, शिखर धाकड के अलावा अनेक भाजपाईयो ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भव्य स्वागत किया इन्ही के ठीक सामने भाजपा के युवा नेता गोलू व्यास, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सचेत व्यास, अभिभाषक विवेक व्यास, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, कोलारस मीडिया प्रभारी विशोक व्यास सहित सैंकडो भाजपाईयो ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के कोलारस आगमन के दौरान आतिवाशी चला कर शॉल, श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान होटल फूलराज के सामने भाजपा नेता गुरूप्रीत सिंह चीमा, दीपू सरदार, सर्वेश शर्मा के द्वारा केन्द्रीय मंत्री तोमर को तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।





Be First to Comment