शिवपुरी। शहर में आवारा कुत्तों को पकडऩे के दौरान नपा टीम पर कुत्तों द्वारा हमला करने और घायल कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज के लिए तीन घंटे तक इंतजार करने से नाराज होकर नपाकर्मियों ने यह अभियान रोक दिया है और अपनी शिकायत लेकर वह नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के पास पहुंचे जहां उन्होंने एक आवेदन सौंपते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था और घायलों को तत्काल इलाज कराने के आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगरपालिका द्वारा समय-समय पर नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों और पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जाता है, लेकिन अभियान के दौरान घायल होने वाले कर्मचारियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं की जाती और न ही कोई अधिकारी उनकी स्थिति को देखकर मौके पर पहुंचता है। अभी कुछ समय पहले ही एक सांड के हमले से नपाकर्मी कल्ला कुशवाह, छोटेलाल बाथम, संतोष जोशी घायल हो गए थे। तत्समय नगरपालिका का कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में चक्कर लगाने पड़े और 29 दिसम्बर को भी छोटेलाल बाथम, रवि जाटव, सूरज कुशवाह और राहुल योगी को कुत्तों को पकडऩे के दौरान कुत्तों ने काट खा लिया। जिससे वह घायल हो गए और घटना की जानकारी अन्य कर्मचारियों ने नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे।

अस्पताल में उचित इलाज न मिलने से नाराज नपाकर्मियों ने कुत्तों को पकडऩे के अभियान को रोका नपा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, मामला कुत्तों द्वारा नपा अमले पर सामूहिक हमला करने का
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक ने मारपीट और पुलिस पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment