मोबाइल लूटने वाले मोपेड सवार, तीन गिरफ्तार,


जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र में बसंल पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन कृपाल चौक निवासी अखिलेश कुमार पटेल का मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मदनमहल टीआई सुनील नेमा ने बताया कि 29 दिसम्बर की रात अखिलेश घर जा रहा था। अंडरब्रिज के पास मोपेड सवार तीन युवकों ने अखिलेश के हाथ से मोबाइल लूटा और भाग निकले। अखिलेश ने मोपेड का नंबर देख कर पुलिस को सूचना दी। नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरसिंह मंदिर के पीछे निवासी बाबू रैकवार (18) और उसके दो नाबालिग साथी को बताया। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल और मोपेड जब्त की गई है।