Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: साइंस कॉलेज कैंपस के पुराने हॉस्टल के पास सेप्टिक टैंक में मिली सड़ी हुई लाश / Gwalior News

ग्वालियर। 20.02.2021 / ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वशासी विज्ञान महाविद्यालय परिसर में अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यह कंकाल कॉलेज परिसर से कुछ दूर बने छात्रावास के सेप्टिक टैंक में मिला है ।फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है कि यह कंकाल किसी महिला का है अथवा पुरुष का।
पुलिस के मुताबिक एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं ।समझा जाता है कि यह कंकाल करीब 20 से 30 दिन पुराना हो सकता है ।आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के बाद लाश को छुपाने की गरज से उसे सेप्टिक टैंक में फेंका गया हो। इसी बिंदु को आधार मानते हुए झांसी रोड पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
मृतक की उम्र और उसके लिंग का पता करने के लिए भी हड्डियों की जांच की जा रही है यह इलाका कॉलेज के पिछवाड़े में है जहां अक्सर लोगों का कम आना जाना होता है शनिवार को चरवाहे ने वहां कुछ बदबू देखी तो उसे कुछ अजीब सा लगा। उसने सेप्टिक टैंक में जाकर देखा तो वहां कंकाल जैसी कोई चीज दिखाई दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। झांसी रोड पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और कंकाल बरामद करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!