झोंपड़ी में बुलाया किशोरी को और कर दी छेड़छाड़

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरईबाड़ में गांव के रहने वाले एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर युवक भाग। पुलिस ने मामले में किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरईबाड में सोमवार को एक 12 वर्षीय किशोरी अपनेघ् घर जा रही थी तभी गांव का रहने वाला युवक राजू परिहार उसे मिल गया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर पत्ते वाली मईया के पास ले गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर वहां से निकल रहे ग्रामीण आ गए जिससे डरकर युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद किशोरी घर पर आई और सारी घटना के बारे में परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।