Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गाजीगढ़ में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
पुलिस ने बताया कि बंटी पुत्र महासुंदर जाटव व रामसेवक पुत्र बाबूलाल धानु में विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते सोमवार को शाम के समय दोनों  में कहा सुनी हो गई। विवाद को बढ़ता देख दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। मामला यहीं थम जाता तो कोई बात नहीं थी गाली-गलौंज करते हुए दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूसरे की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी जिससे दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने बंटी की शिकायत पर रवि धानुक पुत्र रामसेवक धानुक, सेंकी शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा, राहुल धानुक पुत्र रामसेवक धानुक, राकेश धानुक पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम गाजीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं रामसेवक की शिकायत पर नंदकिशोर जाटव पुत्र खैरू जाटव, पवन पुत्र महासुंदर जाटव, वकील खान पुत्र मुन्ना खान, बंटी पुत्र महासुंदर जाटव निवासी ग्राम गाजीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!