शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने अपने साथी युवक की सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी कि उसने न्यूईयर मनाने के लिए शराब के लिए रुपए मांगे थे। जब युवक ने उसे रुपए देने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शरीफ पुत्र नत्थू खान 38 वर्ष निवासी हम्माल मोहल्ला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि न्यूईयर के दिन वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था उसी समय वहां अल्ताफ पुत्र कलुआ खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी आया और उससे न्यूईयर मनाने के लिए शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब शरीफ ने उससे कहा कि उसके पास रुपए नहीं है तो गुस्सा होहकर अल्ताफ ने गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी व मौके से भाग गया। जिसके बाद युवक थाने आया और पुलिस को अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।





Be First to Comment