जैन मिलन का क्षेत्रीय सम्मेलन में आएंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

शिवपुरी। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्र क्रमांक 2 के क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन शहर से 14 किमी दूर अतिशय क्षेत्र सेसई पर आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष भानूप्रकाश ललिता जैन और सचिव अशोक मंजू जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में ग्वालियर और चंबल संभाग की 36 शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा भागीदारी की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी आएंगे।