एक तारीख, एक फैक्टरी और 223 का जन्मदिन एक साथ,


इंदौर,

साल का पहला दिन एक ही जगह और दो सौ से ज्यादा लोगों का जन्मदिन। सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नए साल पहली तारीख को यह अनोखा नजारा दिखा। कन्फेक्शनरी फैक्टरी में एक साथ 223 कर्मचारियों का जन्मदिन पड़ा। अनोखे संयोग पर फैक्टरी ने भी कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन मना लिया। सांवेर रोड सेक्टर-सी में फैक्टरी में यह नजारा देखने को मिला।फैक्टरी के एमडी दीपक दरियानी के मुताबिक स्थापना विभाग हर दिन औसतन 2 से 4 कर्मचारियों का जन्मदिन उनके सेक्शन में जाकर मनाता है। 1 जनवरी को जब लिस्ट जारी की गई तो पता चला कि एक ही दिन 223 कर्मचारियों का जन्मदिन पड़ रहा है। कुल कर्मचारी करीब 650 है। इसके बाद सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर जन्मदिन मनाया गया। इन कर्मचारियों में आधी महिलाएं हैं


संबंधित खबरें