शिवपुरी। आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा शिवपुरी जिले के प्रभारी राज्य मंत्री राजू बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी 2018 प्रात: 10 बजे आदि शंकराचार्य की एकात्म यात्रा और नदी बामोरकला तहसील खनियाधाना से शिवपुरी जिले में प्रवेश करेगी। तत्पश्चात खनियाधाना, चंदशेखर पार्क पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम एवं करेरा में एसडीओपी कार्यालय के पास विशाल जनसंवाद किए जाएंगे। यात्रा के रूट पर पडऩे वाले विभिन्न ग्रामों में हजारों की संख्या में माता बहनों बस श्रद्धालुओं के द्वारा आदि शंकराचार्य के चरण पादुका पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे और यात्रा का भव्य स्वागत किया जावेगा। यात्रा में चल रहे संतों का रात्रि विश्राम करेरा में होगा और 5 जनवरी को प्रात: दिनारा होते हुए सिकंदरा बैरियर से यात्रा दतिया जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, यात्रा के जिला प्रभारी राजू बाथम के द्वारा खनियाधाना, बामोर कला ,पिछोर,करेरा दिनारा के मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को यात्रा सफल बनाने हेतु बृहद बैठक ली गई जिसमें अजय खेमरिया सह प्रभारी, सुभाष यादव, अरविंद बेडर,रामगोपाल चौधरी, सुनील गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, विकास पाठक, भानु जैन, बनवारीलाल श्रीवास्तव रितु चौधरी, पूनम राजोरिया, नवप्रभा पडरया, सपना दुबे, कोमल साहू आदि की उपस्थिति रही उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों के द्वारा समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आदि शंकराचार्य की एकात्म यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
बॉक्स
इन मार्गों से होकर गुजरेगी एकात्म यात्रा
आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा खनियाधाना की उर नदी से प्रारंभ होकर बामोरकला, वन खेड़ा, नदावन, खनियाधाना, रमपुरा, पिछोर बदरवास, पगरा, भोती, नया खेड़ा मनपुरा करेरा, सिरसौद चौराहा नया अमोला, कलोतरा, सिलारपुर तिराहा, राम मंदिर पुलिस चौकी, शेपरा चिंनोद, टोड़ा निचारोली, काली पहाड़ी, पुनावली, खिरिया, सेमरा, थनरा, अशोक होटल, रेस्ट हाउस दिनारा, सिकंदरा बेरियर आदि ग्रामों में होती हुई दतिया जिले में प्रवेश करेगी।





Be First to Comment