Press "Enter" to skip to content

जैन मिलन ने की भव्य क्षेत्रीय बैठक

शिवपुरी। समाजसेवा में अग्रणी संस्था जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन के शाखा अध्यक्ष अतिवीर भानू जैन-ललिता जैन, सचिव अशोक जैन-मंजू जैन ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष क्षेत्र क्र.2 की 97 शाखाओं का शांतिनाथ दिगम्बर अतिशय क्षेत्र नौगजा सेसई में समारोह गौरव वैश्य महासभा के अध्यक्ष एवं मप्र शासन राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के सानिध्य में क्षेत्रीय बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में अति विशिष्ट अतिथि वीर संजीव जैन डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर ऋषभ जैन लाला, क्षेत्रीय अध्यक्ष अति. डॉली जैन, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन पत्रकार, क्षेत्रीय संयोजक मुकेश जैन खरई, क्षेत्रीय महिला संयोजिका ज्योति जैन एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में ध्वजारोहण समाज के दानदाता भामाशाह आदिनाथ जिनालय बस स्टेण्ड के अध्यक्ष अतिवीर महेन्द्र जैन पत्ते वाले एवं दीप प्रज्वलित अतिवीर प्रेमचंद जैन प्रेम स्वीट्स ने किया एवं सुंदर स्वागत गीत संगीता किलावनी, ललिता जैन, मंजू जैन, ज्योति जैन एवं महावीर प्रार्थना संस्था के मीडिया प्रभारी वीर संजीव जैन बांझल ने की। शाखा अध्यक्ष भानू जैन एवं ललिता जैन ने सभी अतिथियों के सम्मान में सुंदर एवं जोशीला स्वागत भाषण देकर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के सभी शाखा अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष ने अपनी-अपनी कार्यों की जानकारी दी। शाखा शिवपुरी के वीर एवं वीरांगनाओं ने चंदन का तिलक, माला, श्रीफल, शॉल, गिफ्ट से उपस्थित सभी अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी संजीव बांझल एवं आभार प्रदर्शन मंत्री अशोक जैन मंजू ने किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!