शिवपुरी। माधव चौक चौराहे पर शिवपुरी होटल के नीचे रखी चाय की गुमटी को रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गुमटी तहस नहस हो गई। उक्त घटना की जानकारी आज सुबह गुमटी संचालक को लगी जिसने मौके पर जाकर देखा तो उसका सारा सामान बिखरा हुआ था और गुमटी टूटी पड़ी थी। बताया जाता है कि गुमटी टूट जाने से गुमटी संचालक का रोजगार खत्म हो गया है और वह इस घटना से काफी आहत है।




