Press "Enter" to skip to content

हैनीमन कॉलेज संचालक पर नौकरी के बहाने रेप की कोशिश का आरोप |


भोपाल। HAHNEMANN COLLEGE BHOPAL के संचालक पर युवती को नौकरी पर रखने का लालच देकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि इंटरव्यू के बहाने संचालक ने युवती को चेंबर में बुलाया और रेप करने की कोशिश की। इससे नाराज युवती के परिजनों ने कॉलेज में तोडफोड़ कर दी एवं संचालक को बेरहमी से पीटा। निशातपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
टीआई चैन सिंह रघुवंशी के मुताबिक न्यू जेल रोड निवासी हुमेद हैनीमन कॉलेज संचालक हैं। इलाके में रहने वाली एक युवती का आरोप है कि उसे नौकरी देने के नाम पर कॉलेज बुलाया गया था। मंगलवार दोपहर वह संचालक के चेंबर में पहुंची। तभी उसके साथ बदतमीजी की गई। इससे नाराज साथ गए परिचित कॉलेज में घुस आए और तोड़फोड़ के बाद संचालक से मारपीट कर दी। गाड़ी में भरकर उन्हें थाने ले आए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर हुमेद के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, हुमेद की शिकायत पर मारपीट, बलवा और तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इनमें से सात आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!