इंदौर। केंद्र सरकार के अधीन चल रही सौभाग्य योजना के अमल की जमीनी हकीकत जांचने के लिए बिजली कंपनी के एमडी आकाश त्रिपाठी ने मंगलवार सुबह से दोपहर तक पांच पंचायतों के अंतर्गत आने वाली पिछड़ी बस्तियों का दौरा किया। एमडी ने निर्देश दिए कि योजना से लाभान्वित होने वाले घरों पर भी इसका चिन्ह बनाया जाए।एमडी ने रंगवासा से दौरा शुरू कर डोंगरगांव, गुजरखेड़ा, जामली, आंबाचंदन ग्राम पंचायतों के अधीन आने वाले 20 से ज्यादा गांव-बस्तियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या बिजली की आपूर्ति ठीक है। कितने घंटे बिजली मिल रही है। कनेक्शन के बाद बिल आ रहा है या नहीं। उन्होंने इंदौर देहात अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा से योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। शर्मा ने बताया कि अब तक पांच हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। महीने के अंत तक शत-प्रतिशत कनेक्शन दे दिए जाएंगे। इसके बाद जिला हर घर बिजली वाला हो जाएगा। एमडी ने निर्देश दिए कि सौभाग्य से लाभान्वित घरों के बाहर सौभाग्य लिखा जाए।
योजना की हकीकत जांचने एमडी पहुंचे गांवों में, झोपड़ियों पर लिखेंगे सौभाग्य,
टैग: indore



