जल विहार में हुए कार्यक्रम पर कांग्रेस पार्षद का विरोध, धन का दुरुपयोग बताया,


ग्वालियर। एकात्म यात्रा और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर सोमवार को जल विहार में हुए कार्यक्रम पर कांग्रेसी पार्षद चंदू सेन ने निगमायुक्त विनोद शर्मा के नाम कड़ा पत्र लिखा है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम भाजपा के गुणगान के लिए था। इसलिए कार्यक्रम में खर्च हुई राशि भाजपा से लेकर निगम खाते में जमा कराई जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर नया वर्ष भी मनाया गया और अतिथियों को भोजन भी कराया। भाजपा का गुणगान होते ही इसका विपक्षी पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया था।