ग्वालियर।पानी भरने को लेकर हुए विवाद में चाची ने भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। युवती को हाथ पर चाकू लगा है। घटना हजीरा के इन्द्रानगर में मंगलवार दोपहर की है। पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है,हजीरा थानाक्षेत्र स्थित इन्द्रानगर निवासी 25 वर्षीय कमलेश पुत्री सुरेन्द्र कुमार मंगलवार दोपहर 2 बजे पानी भर रही थी। तभी पानी भरने को लेकर पास ही मकान में रहने वाली चाची प्रेमवती से उसका विवाद हो गया। दोनों अभी झगड़ रही थी तभी चाची की लड़की लक्ष्मी भी बीच में आ गई। लक्ष्मी और कमलेश अभी एक दूसरे के बाल पकड़कर लड़ रही थी तभी चाची चाकू उठा लाई और हमला कर दिया। कलाई पर चाकू लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पानी भरने को लेकर विवाद, चाची ने भतीजी को चाकू मारा,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment