Press "Enter" to skip to content

हवन पर बैठे युवक का 50 हजार का मोबाइल चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सर्किट हाउस के पास रहने वाले एक युवक का 50 हजार रुपए का मोबाइल चोरी हो गया। युवक हवन पर बैठा हुआ था उसी समय यह घटना हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आयुष अग्रवाल पुत्र राजेश कुमार अग्रवाल निवासी सर्किट हाउस के पास के घर में 20 फरवरी को हवन पूजन का काय्रक्रम था। जिस कारण वह अपने हवन में बैठा हुआ था। हवन पर बैठने समय उन्होंने अपनी एप्पल कंपनी के 50 हजार रुपए का मोबाइल बगल में रख दिया। जब हवन खत्म हुआ तो देखा कि मोबाइल गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!