जबलपुर। सूरत से चलकर इलाहाबाद की ओर जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के एस/4 कोच में एक महिला को भेड़ाघाट के पास पहुंचते ही प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान कोच में मौजूद महिलाएं एकजुट हुईं और मिलकर प्रसव कराया। इसके बाद कंट्रोल रूप को सूचना दी गई। आरपीएफ कर्मी जबलपुर स्टेशन में ट्रेन के पहुंचते ही पूरी तैयारी के साथ खड़े थे। जिन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला एक अन्य बच्चे को जन्म दिया।
यह है मामला
उत्तरप्रदेश के आजमपुर निवासी महिला अपने परिजन के साथ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के कोच नं एस 4 की बर्थ नं 7,8 में थी। सोमवार की रात जैसे ही ट्रेन भेड़ाघाट स्टेशन के पास से निकली, महिला दर्द से कराहने लगी। महिला के साथ कोच में बैठी अन्य महिलाओं ने साड़ी से पर्दा करते हुए उसका प्रसव कराया।
ट्रेन कुछ ही देर में प्लेटफार्म नं 5 में रुकी और तभी वहां सूचना मिलने पर रेलवे चिकित्सक आनंद कुमार और आरपीएफ के कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को एल्गिन अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने एक अन्य बच्चे को जन्म दिया। महिला और उसके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।





Be First to Comment