Press "Enter" to skip to content

पिपलियामंडी। महू-नीमच राजमार्ग पर अज्ञात ट्रक से कुचलकर हायना की मौत हो गई। सूचना के बाद टोलकर्मियों ने शव को सड़क से हटाया। आशंका जताई जा रही है कि रात में घूमते हुए हायना राजमार्ग पर लगी रैलिंग में फंसकर ट्रक की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हायना (लकड़बग्घा, जरक) की मौत हो गई। किसी वाहन चालक ने टोल पर सूचना दी। इसके बाद टो

राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से लकड़बग्घे की मौत,

पिपलियामंडी। महू-नीमच राजमार्ग पर अज्ञात ट्रक से कुचलकर हायना की मौत हो गई। सूचना के बाद टोलकर्मियों ने शव को सड़क से हटाया। आशंका जताई जा रही है कि रात में घूमते हुए हायना राजमार्ग पर लगी रैलिंग में फंसकर ट्रक की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हायना (लकड़बग्घा, जरक) की मौत हो गई। किसी वाहन चालक ने टोल पर सूचना दी। इसके बाद टोलकर्मी पहुचे और जरक के शव को अलग हटाया। आशंका है कि जंगल इलाके से जरक सड़क मार्ग पर आया होगा। इससे किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!