भोपाल। मैडम पति की मार के कारण मुझे बीमारी हो गई। शादी के बाद से ही मुझे बहुत ज्यादा शारीरिक व मानसिक शोषण करते थे, लेकिन अब मेरे सब्र का बांध टूट गया है। पहले बच्चों के बारे में सोचकर कुछ भी नहीं करती थी, लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं और उनके सामने मारपीट करते हैं तो बहुत बुरा लगता है। अब पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं। पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची सुनीता तिवारी (परिवर्तित नाम) ने राज्य महिला आयोग की सदस्य सूर्या चौहान के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।सुनीता ने अपने पति रेलवे में कार्यरत राजेश तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब शुरू में पति मारते थे और वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात करती थी तो वो जेठ रामसहाय तिवारी पुलिस विभाग में कार्यरत होने का रौब दिखाते थे। वे धमकी देते कि तुम्हारी रिपोर्ट किसी भी थाने में दर्ज नहीं होगी, इसलिए चुपचाप रहो। आयोग की सदस्य सूर्या चौहान ने कहा कि 11 जनवरी को लगने वाली बैंच में मामले को रखा जाएगा। आवेदक और अनावेदक की बातों को सुनकर मामले की जांच करेंगे।
21 साल से सह रही हूं शोषण
सुनीता ने आरोप लगाया कि शादी को 21 साल हो गए। जब से शादी करके आई तब से मारपीट कर रहे हैं। कई बार मारपीट इतनी हुई कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे माइग्रेन हो गया। दर्द निवारण के लिए कई बार हार्ड दवाइयां दे दी। जिससे मेरे स्वास्थ्य और खराब हो गया ।






Be First to Comment