गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भावांतर योजना की राशि 6 जनवरी तक किसानों के खातों में पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अन्न्दाता को उचित दाम दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार जल्द ही समाधान योजना ला रही है, ताकि जितने भी डिफाल्टर किसान हैं, उनका ब्याज माफ कराकर शून्य फीसदी पर कर्ज दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री बुधवार को लक्ष्मीगंज में भाजपा अनुसूचित जाति महासंगम की सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक ओर हम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे लोग पैदा हो गए हैं, जो मासूम बच्चियों को दुष्कर्म का शिकार बना रहे हैं। लेकिन ऐसे नराधन को सबक सिखाने विधानसभा में विधेयक पास किया है, जिसमें मासूम बेटी से दुराचार करने वाले को सीधे फांसी पर चढ़ा दिया जाए। क्योंकि, उसे जीने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की है कि 14 फरवरी से मार्च तक राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखें, जिसमें उक्त विधेयक को लागू कराने की मांग शामिल हो।






Be First to Comment