Press "Enter" to skip to content

कन्या विद्यालय की छात्राओं ने किया आईटीआई कॉलेज का भ्रमण

करैरा। शासकीय स्कूल एवं संकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा का एक दल जिसमें 80 से अधिक छात्र छात्राएं थी शिवपुरी स्थित आईटीआई कॉलेज में गया। वहां पर विभिन्न ट्रेडों से कराया जा रहे आईटीआई कोर्स की शिक्षकों द्वारा उन सभी छात्रों को विशेष जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि भविष्य में किस तरह से आईटीआई कोर्स कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। इसके बाद संकुल कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय काजल पुरातत्व स्थल की ओर सुरवाया गढ़ी जहां पुरातत्व विभाग जहां पुरातत्व विभाग द्वारा सुरवाया गढ़ी पर पूर्व कालीन इतिहास की जानकारियों को कन्या विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रदान किया गया। करैरा प्राचार्य आर एस गुप्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी कीशरण श्रीवास्तव राकेश कुमार जोशी देव दास मौर्य राजेंद्र तिवारी जगदीश जाखड़ दिनेश व्यास श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव सुदामा साहू मनीष रघुवंशी एवं अनिल भदौरिया सहित कन्या विद्यालय के स्टाफ के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!