शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में स्थित पुलिस विभाग की जमीन में रखे बोर्डों को बीते दिनों कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस घटना से यह साबित हो गया है कि शहर में चोरों के हौंसलें कितने बुलंद हैं जिन्होंने पुलिस को ही नहीं छोड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनियर क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 801 फतेहपुर में पुलिस विभाग की जमीन है जिसमें विभाग के बोर्ड और अन्य सामान सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाता है। उक्त भूमि पर विभाग के प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यकलाप भी समय समय पर आयोजित किए जाते हैं। बीते 19 दिसम्बर की शाम कोई अज्ञात चोर उक्त क्षेत्र में घुस आया जहां से चोरों ने कई बोर्ड चोरी कर लिए। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप पुत्र सुरेश शर्मा ने चोरी की शिकायत कोतवाली पहुंचकर दर्ज करा दी थी।





Be First to Comment