शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने कल शाम कस्बे में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर वहां से जुआ खेल रहे त्रिलोक परिहार, महेश केवट, चेन कुशवाह, सुरेंद्र यादव और दयासागर केवट को गिरफ्तार कर लिया है। दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी ने बताया कि जुआरियों के पास स 1430 रूपए और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
टैग: shivpuri



