
जबलपुर.नये साल के दूसरे दिन ही वाणिज्य विभाग के बाबू एवं गढ़ा में ननि के नोटिस सर्वर को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद तीसरे दिन लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी रही ।रिश्वत का तीसरा मामला पकड़ लिया। पाटन के ग्राम बरौदा हड़ा में लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक अमित पटेल काे 15 हजार रु. की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। अमित पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 40 हजार रुपये की किश्त रिलीज कराने के लिए रिश्वत ली थी।इस मामले में लोकायुक्त जांच दल ने जानकारी दी है कि बरौदा हड़ा ग्राम के रहने वाले भैया लाल अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई बाला प्रसाद अहिरवार ने पीएम आवास योजना के तहत आवास ऋण के लिए आवेदन दिया था। उसका ऋण भी स्वीकृत हो गया था पहली किश्त 40 हजार रुपये उसे मिल गई थी, लेकिन दूसरी किश्त के िलए अमित पटेल ने अड़ंगा लगा दिया था। दूसरी किश्त रिलीज कराने के लिए जब भैयालाल ने कहा तो अमित पटेल ने 20 हजार रुपये की डिमांड की, उसके बाद सौदा 18 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायतकर्ता के घर ली रिश्वत अमित पटेल को रिश्वत की रकम की पहली किश्त 15 हजार रुपये लेने के िलए बालाप्रसाद के घर बुलाया था। अमित पटेल ने कहा कि वह दोपहर डेढ़ बजे के करीब ग्राम बरौदा हड़ा पहुंचेगा। अमित के आने के पहले ही लोकायुक्त की टीम के डीएसपी दिलीप झरवड़े, आस्कर किंडो, मंजू किरन तिरकी, दिनेश दुबे, भूपेन्द्र पटेल, सोनू चौधरी की टीम बाला प्रसाद के घर पर जाकर अंदर के कमरे में बैठ गई, जैसे ही अमित ने रिश्वत के 15 हजार रुपये लेकर पैंट की जेब में रखे वैसे ही उसे छापा दल ने दबोच लिया।





Be First to Comment