Press "Enter" to skip to content

मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 50 हैंडसेट पार,


जबलपुर।मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने 50 हैंडसेट और 20 हजार रुपए पार कर दिए। सूचना पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कौशल्या होम्स निवासी सागर पेशवानी मेडिकल अस्पताल के सामने लोहे की गुमटी में आनंद मोबाइल शॉप के नाम से दुकान संचालित करता है। मंगलवार रात सागर दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह 9 बजे वह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे देख हैरान रह गया। दुकान में चेक किया तो छत की चाटर कटी हुई थी। अंदर पूरा सामान बिखरा था। ड्रॉज में रखे 20 हजार रुपए नकद और 50 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल हैंडसेट गायब थे। सागर के मुताबिक दुकान से 2 लाख का सामान चोरी हुआ है।
नशेड़ियों का रहता है जमावड़ा
सागर ने बताया कि मेडिकल के सामने मार्केट और आसपास के इलाके में स्मैक, शराब व गांजा पीने वालों का सुबह से रात तक जमावड़ा रहता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। सागर को शक है कि उसकी दुकान में नशेड़ियों ने ही चोरी की है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!