जबलपुर। रसल चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास खड़े एक युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात फिल्मी अंदाज में घेरकर दबोच लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में माउजर लेकर खड़ा है। जिस पर क्राइम टीम सादे लिबास में पहुंची तो युवक उनसे उलझ गया। इसी दौरान ओमती थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा तो युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।एएसपी क्राइम संदीप मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुलौआ चौक शुक्ला नगर निवासी अवधेश उपाध्याय माउजर लेकर रसल चौक के पास काफी देर से घूम रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। लिहाजा क्राइम ब्रांच के एएसआई अमरीश मिश्रा ज्ञानेन्द्र, शशि, शैलेन्द्र, अश्वनी, शैलू, सत्येन्द्र और राजेन्द्र विलोहा रसल चौक पहुंचे। पुलिस ने अवधेश को पकड़कर तलाशी ली, तो उसके पास से एक इंडिया मेड माउजर और एक कारतूस बरामद हुई। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान अवधेश ने विवाद करना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच ओमती थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुरारी दुबे अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो अवधेश भागने लगा। जिसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। फिर उसे ओमती थाने लाया गया। ओमती पुलिस अवधेश से इस बात की जानकारी जुटा रही है कि वह माउजर कहां और किससे लेकर आया था।
इंडिया मेड माउजर के साथ बदमाश गिरफ्तार,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में ट्रैफिक सिग्नल सुधार की मांग, समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 2 साल से नहीं मिला पानी, फिर भी आ रहा बिल — वार्ड 36 के रहवासियों में आक्रोश / Shivpuri News
- तालाब में नहाने गए तीन दोस्त, 8 वर्षीय मासूम बाबू की डूबने से मौत / Shivpuri News
- युवक ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत — कारण अज्ञात / Shivpuri News
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवपुरी कलेक्टर का सम्मान / Shivpuri News<br>





Be First to Comment