इंदौर,।एयरपोर्ट के सामने से बदमाश 5 मिनट में 32 लाख रुपए के मोबाइल लेकर फरार हो गए। ड्राइवर कंटेनर खड़ा कर चाय पीने उतरा था। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला रफादफा कर दिया, लेकिन दो दिन पहले कंपनी ने मोबाइल ट्रेस किए तो पता चला कि वह भोपाल में चल रहे हैं। कंपनी ने पुलिस को लोकेशन बताई तब जाकर 24 दिन बाद यानी मंगलवार रात चोरी का केस दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक इंडोरमा(पीथमपुर) निवासी मनोहरसिंह नेगी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेगी ने पुलिस को बताया कि वह ओम लोजिस्टिक लिमिटेड में एरिया मैनेजर है। 7 दिसंबर को विवो कंपनी ने दिल्ली से फ्लाइट द्वारा 300 मोबाइल भेजे थे।रात करीब 11 बजे ड्राइवर ने एयरपोर्ट से मोबाइल को कंटेनर में भरा और रवाना हो गया। वह सुपर कोरिडोर पर कंटेनर खड़ा कर चाय पीने रुक गया। 5 मिनट बाद ही एक कार चालक ने बताया कि कंटेनर के पीछे का लॉक खुला हुआ है। ड्राइवर ने लॉक चेक किया तो उसमें रखे 300 मोबाइल के बॉक्स गायब थे। नेगी के मुताबिक चोरी गए मोबाइल की कीमत 32 लाख रुपए है।
5 मिनट में 32 लाख के मोबाइल चोरी, 25 दिन बाद केस दर्ज,
इंदौर,।एयरपोर्ट के सामने से बदमाश 5 मिनट में 32 लाख रुपए के मोबाइल लेकर फरार हो गए। ड्राइवर कंटेनर खड़ा कर चाय पीने उतरा था। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला रफादफा कर दिया, लेकिन दो दिन पहले कंपनी ने मोबाइल ट्रेस किए तो पता चला कि वह भोपाल में चल रहे हैं। कंपनी ने पुलिस को लोकेशन बताई तब जाकर 24 दिन बाद यानी मंगलवार रात चोरी का केस दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक इंडोरमा(पीथमपुर) निवासी मनोहरसिंह नेगी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेगी ने पुलिस को बताया कि वह ओम लोजिस्टिक लिमिटेड में एरिया मैनेजर है। 7 दिसंबर को विवो कंपनी ने दिल्ली से फ्लाइट द्वारा 300 मोबाइल भेजे थे।रात करीब 11 बजे ड्राइवर ने एयरपोर्ट से मोबाइल को कंटेनर में भरा और रवाना हो गया। वह सुपर कोरिडोर पर कंटेनर खड़ा कर चाय पीने रुक गया। 5 मिनट बाद ही एक कार चालक ने बताया कि कंटेनर के पीछे का लॉक खुला हुआ है। ड्राइवर ने लॉक चेक किया तो उसमें रखे 300 मोबाइल के बॉक्स गायब थे। नेगी के मुताबिक चोरी गए मोबाइल की कीमत 32 लाख रुपए है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment