Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय ओपन डायरेक्ट बॉलीबुड टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से

भौंती। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की बुनियादी सुविधाएं न होने के बावजूद स्थानीय खेल प्रेमियों के हौसले बुलंद रहते हैं। इसीलिए संजय स्पोर्ट्स क्लब भौंती प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन करवा रही है। यह भव्य आयोजन महन्त रविन्द्रपुरी की प्रेरणा से 5 जनवरी से 7 जनवरी तक किया जा रहा है । आयोजन समिति के महेश बरयास एवं राजू भार्गव ने बताया कि आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरीं की जा चुकी हैं । टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जनवरी को प्रात: 10 बजे पिछोर विधायक के पी सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवम रमेश सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया जावेगा। विशिष्ट अतिथि मनीष अग्रवाल भाजयु मोर्चा प्रदेश सदस्य और डॉ. संतोष यादव थाना प्रभारी होंगे। जबकि समापन के मुख्य अतिथि भैया साहब लोधी पूर्व मंत्री ,अध्यक्षता अशोक कुमार आई पी एस  डी आई जी ग्वालियर के द्वारा की जावेगी विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह भदौरिया ,मनीष अग्रवाल, ओर डॉ संतोष यादव रहेंगे ।क्लब के अध्यक्ष सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह आयोजन सभी नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है ।हमारी व्यवस्थाओं में जय माँ मण्डल द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी टीमें शामिल हो रहीं हैं । इनमें महाराष्ट्र, मालेगांव, गुजरात, हरियाणा, देहली, उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,पंजाब , की टीमों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। देश भर की 70 टीमों के भाग लेने की संभावना है।

बॉक्स

खिलाडिय़ों का दिया जाएगा आने-जाने का खर्चा

क्लब उपाध्यक्ष जय कसाब के अनुसार विजेता टीमों को बम्पर पुरुष्कार भी दिया जा रहा है । इसमें प्रथम पुरुस्कार ग्यारह हजार एक सौ एक रुपए द्वितीय पुरुस्कार पांच हजार एक सौ एक रुपए ओर तृतीय पुरुस्कार तीन हजार एक सौ एक रुपया दिया जावेगा ।साथ ही सभी टीमों के आने जाने का किराया भी देंगे ।यहां रुकने पर भोजन आबास की भी क्लब द्वारा व्यवस्था की गई है । क्लब पहले भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन करवा चुकी है। इस टूर्नामेंट को भी सफल बनाने के लिए सभी सदस्य मेहनत कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!