शिवपुरी। सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, भा.ति.सी. पुलिस बल, शिवपुरी में जूनियर टेलिकॉम कोर्स के प्रशिक्षण समापन-समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर टेलिकॉम कोर्स (जे.टी.सी.), बल में कार्यरत हैड कांस्टेबल टेलिकॉम कर्मियों के लिए एक पदोन्नति कोर्स है। इस कोर्स के दौरान विभिन्न विषयों, जैसे-रेडियो ऑपरेटिंग प्रोसिजर, आर.टी. प्रोसीजर, कम्प्यूटर, बल में उपयुक्त हो रहे विभिन्न एच.एफ./वी.एच.एफ. उपकरण, जेनरेटर, वोल्टेज स्टैबलाईजर, सैटेलाईट, ऑप्टीकल फाईबर, माईक्रोवेव कम्युनिकेशन इत्यादि में इन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस कोर्स में कुल 177 प्रशिक्षणार्थी अन्तिम परीक्षा में सफल रहे। कोर्स के समापन-समारोह के मुख्य अतिथि सिगनल ट्रेनिंग स्कूल के मुखिया राजेश पटारिया, उप-महानिरीक्षक थे। उप-महानिरीक्षक महोदय ने अपने समापन संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को आव्हान करते हुए कहा कि इस संस्थान द्वारा बल के संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए हर प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है। आप सबने कठिन परिस्थितियों तथा प्रतिकूल वातावरण, जैसे- दुर्गम पहाड़ी सीमा क्षेत्र, लम्बी दूरी की गश्त, नक्सलवादी क्षेत्र आदि में संचार व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहना होगा। चूंकि संचार व्यवस्था की किसी भी सैन्य या पुलिस कार्यवाही में अहम भूमिका होती है। महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस समारोह में एम. ए. बेग, सेनानी, रोशन लाल ठाकुर-द्वितीय कमान, राजेश कुमार चौधरी-द्वितीय कमान, बिन्देश्वर कुमार-उप सेनानी, समस्त अधिकारीगण, समस्त प्रशिक्षक स्टॉफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।






Be First to Comment