शिवपुरी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मं शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्चना अग्रवा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बाबा रामदेव ने प्रत्येक जिलों में योग कक्षाओं का विस्तार, योग शिविर का आयोजन, सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण, शिविरों का आयोजन करना, स्वदेशी समृद्धि कार्ड योजना के लिए लोगों को जाग्रत करना और प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया समिति का गठन करने का का करना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। शिवपुरी जिले को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का संकल्प प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या विजया रावत, महिला जिला प्रभारी अर्चना अग्रवाल, भारत स्वाभिमान के रोहित यादव, पतंजलि किसान सेवा समिति के अतरसिंह, नीरज सिंह ने लिया।






Be First to Comment