बदरवास। सर्व ब्राह्मण समाज बदरवास का क्षेत्रीय समाज मिलन समारोह सैकडों की संख्या में उपस्थित विप्र बंधुओं के समागम में अग्रवाल धर्मशाला बदरवास में समपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और सरस्वती पूजन मुख्य अतिथि भोपाल विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मुदगल, कोलारस मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया ने किया। सभी अतिथियों का समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से बोलते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में सबसे पहले कुर्वानी देने बाले मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद,तात्या टोपे ब्राह्मण कुल से ही थे। ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश को जोडने का काम किया। आदि गुरु शंकराचार्य ने देश में चार पीठों की स्थापना कर देश को जोडने का कार्य कर समरसता का कार्य किया।हम भारत को जोडने बाले लोग हैं तथा देश को तोडऩे वाले और भारत माता की छवि को धूमिल करने बालों को मुंहतोड जबाब देने बाले हैं। ब्राह्मणों ने हमेशा राष्ट्र को देने का भाव रखा है। इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लिए ग्यारह लाख रुपए स्वीकृत कराने की घोषणा की। सुरेन्द्र शर्मा ने मौके पर ही ग्यारह हजार का चेक सौंपा तथा दिलीप मुदगल ने मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग देने की घोषणा की। एवं कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं का सहभोज का आयोजन किया गया। रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि यदि भाजपा का विधायक नही बना तो कोई राशि नही मिलेगी। पहले गाँव गाँव गली गली जाकर भा ज पा को बोट दिलाओ ओर भाजपा का विधायक बनाओ तभी मंदिर भी बनेगा और धर्मशाला भी बनेगी यह मेरा वादा है।






Be First to Comment