Press "Enter" to skip to content

महान नगर कीर्तन एवं सालाना बरसी कार्यक्रम होगा आज से शुरू

कोलारस। महान नगर कीर्तन श्री गुरू अर्जन देव दरवार साहिब से प्रारंभ किया जा रहा है। हमारे संबाददाता को कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जत्थेदार बाबा तेग सिंह ने बताया कि सरवंशदानी साहिब ए कमाल श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित है। कार्यक्रम आज 5 जनवरी शुक्रवार से सुबह 10 बजे से स्थान देवरी, शाहाबाद राजस्थान में दीवान सजेगा, छे जनवरी को सुबह 10 बजे से बदरवास में दीवान सजेगा, सात जनवरी रविवार को सुबह दस बजे से सिमरझील विची में दीवान सजाया जायेगा, आठ जनवारी सोमवार को सुबह आठ बजे से नगर कीर्तन श्री गुरू अर्जन देव दरबार साहिब से डोंगरपुर पारागढ, भडौता, रामपुर, कोलारस गुरूद्वारा साहिब पर रात में में समाप्ति होगी।  नौ जनवरी मंगलवार को सुबह आठ बजे से नगर की श्री गुरू अर्जन देव दरवार साहिब से पडोरा चौराहा एवं खालसा होटल, गढी बारौद, सुरवाया, गिल फार्म, मछली फार्म, सावन फार्म, हातौद पर रात्री में समाप्ति होगी। दस जनवरी बुधवार को सुबह आठ बजे से नगर कीर्तन का कार्यक्रम शुरू होगा हातौद से शिवपुरी, बांसखेडी, सेसई, निवोदा, खोंकर, श्री गुरू अर्जन देव दरवार साहिब पर रात में समाप्त होगा। ग्यारह जनवरी को सुबह आठ बजे से श्री गुरू अर्जन देव दरवार साहिब से चल कर रात का दीवान गुरूद्वारा साहिब रन्नौद में सजगा, वारह जनवरी शुक्रवार की सुबह आठ बजे से नगर कीर्तन रन्नौद में निकाला जायेगा। उक्त कार्यक्रम श्री गरू अर्जन देव दरवार सहिब की टीम द्वारा किया जायेगा। सालाना बरसी गुरू अर्जन देव दरबार साहिव में मनाई जा रही है सचखण्डवासी ब्रहा्रज्ञानी संत बाबा तारा सिंह जी कार सेवा सरहाली साहिब बाली जिना ने आनी सारी आरजू गुरू पथ की सेवा में बिता दी उनकी सालाना वरसी पर विशेष समागम किया जा रहा है।  संत बाबा घोलासिंह, जत्थेदार बाबा तेग सिंह ने बताया कि अखण्ड पाठ साहिब तेरह जनवरी से प्रारंभ होगा चौथा जनवरी को अते कीर्तन होगा, पन्द्रह जनवरी सोमवार को भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब भारी दीवान एवं अते गुरू का लंगर का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होने समस्त सिक्ख समाज के लोगो से कार्यक्रम में परिवार सहित आने की अपील की है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!