कोलारस। कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम कल्याणजी गार्डन में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा एक आम सभा को सम्बोधित किया गया। जिसमें कोलारस सहित आस पास के सैंकडो लोग एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच सिंधिया ने विशाल सभा सम्बोधित किया। कोलारस के कल्याणजी गार्डन से होते हुये क्षेत्रीय सांसद सिंधिया कोलारस के ही रामपुर में आयोजित कुशवाह समाज के सम्मेलन में काफी लेट पहुंचे जहां दिन भर से मौजूद कुशवाह समाज के लोग सिंधिया को सुनने के लिए दोपहर से इंतजार करते रहे। किन्तु शाम होने तक सिंधिया के न आने पर काफी लोग निकल गये उसके बाद बहां मौजूद कुशवाह समाज एवं आस पास के लोगो को सिंधिया ने सम्बोधित करने के बाद बीजरी में आयोजित दांगी समाज के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये इसी बीच कोलारस के कल्याण जी गार्डन में पिछोर विधायक केपी सिंह ने सिंधिया के साथ मंच शेयर किया। उसके बाद केपी सिंह कोलारस से रवाना हो गये।
बॉक्स
ग्रह मंत्री भूपेन्द्र सिंह दांगी समाज के सम्मेलन में देहरदागणेश पहुंचे
कोलारस शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रदेश सरकार के ग्रह मंत्री भूपेन्द्र सिंह काफी व्यस्थ कार्यक्रम के बीच दांगी समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन में सामिल होने देहरदागणेश पहुंचे जहां दांगी समाज के द्वारा ग्रह मंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद दांगी समाज के अन्य वक्ताओ ने उदवोधन दिया अंत में ग्रह मंत्री ने समाज के लोगो से लडके लडकियो को वेहतर शिक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया तथा सामाजिक कार्यक्रम एवं छत्रावास के लिए भूमि क्रय करने के उददेश्य से समाज के लोगो से एक संस्था बनाने तथा छात्रावास या मांगलिक भवन के लिए जमीन खरीदने के उददेश्य से पांच लाख रूपये स्वयं की ओर से देने की घोषणा की साथ ही छात्रावास या मांगलिक भवन के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार की ओर से पच्चीस लाख की राशि आगे दिलवाने का आश्वासन दिया। तथा जमीन खरीदने के लिए स्वयं की ओर से पांच लाख की राशि तत्काल देने की घोषणा की साथ ही सागर के पास एवं खुरई में दांगी समाज के राजाओ के किलो का उद्घार प्रदेश सराकर की ओर से किया गया। जिसका अवलोकन समाज के लोगो को कराने का अश्वासन ग्रह मंत्री दे गये। साथ ही समाज की ओर से पहनाई गई पगडी की इज्जत रखने के लिए समाज के सभी लोगो से भविष्य के छे मासी विधायक भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भी अनुरोध किया।
बॉक्स
नरोत्तम मिश्रा ने ली होटल फूलराज में व्यापारियों की बैठक
कोलारस। कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम कोलारस के होटल फूलराज में व्यापार संघ का सम्मेलन भाजपा के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसमें कैविनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे। कैविनेट मंत्री मंच को छोड कर स्टेज पर आकर बैठ गये और व्यापारियो से उनकी समस्याओ के संबंध में एक एक कर अनेक व्यापारियो से जीएसटी सहित अन्य मुददो पर चर्चा की व्यापारियो ने अपनी अनेक समस्याये एवं मांगो के बारे में सिंचाई मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अवगत कराया। मिश्रा ने व्यापारियो की समस्याओ को गंभीरता के साथ सुना तथा कुछ समस्याओ को तत्काल तथा कुछ के निराकरण बाद में करने का आश्वासन कैविनेट मंत्री मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम के अंत में देर शाम व्यापार संघ की ओर से सामुहिक स्नेह भोज भी दिया गया।





Be First to Comment