जबलपुर। शौक की आड़ में युवाओं को नशे की लत लगाने वाले हुक्का बार संचालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की जितनी तारीफ की जाए कम है। सर्वहित जनकल्याण युवा संगठन के लोगों ने कुछ इसी अंदाज में पुलिस अफसरों की तारीफ करते हुए उनका सम्मान किया। शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचे संगठन के लोगों ने एसपी शशिकांत शुक्ला की गैर-मौजूदगी में एएसपी नॉर्थ राजेश तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के गुरदीप सिंह गप्पू, अमित शर्मा, प्रतीक पांडे, विकास चक्रवर्ती, सौरभ रजक, रमाकांत और अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टैग: jabalpur



