Press "Enter" to skip to content

19 साल बाद भी बीमा योजना से वंचित अध्यापक,


जबलपुर। प्रदेश भर के अध्यापक पिछले 19 साल से बीमा योजना से वंचित हैं। अध्यापकों की मृत्यु होने पर शिक्षा विभाग उनके परिजनों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देकर इतिश्री कर देता है। जबकि अन्य कर्मचारियों को बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। ये आरोप अध्यापक प्रकोष्ठ मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने लगाए हैं। प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक मुकेश सिंह ने जारी बयान में बताया कि बीमा योजना का लाभ न मिलने से अध्यापक की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। प्रकोष्ठ के प्रणव साहू, अजय सिंह, नितिन अग्रवाल, विष्णु पाण्डे, मो.तारिक, धीरेन्द्र सोनी, मनोज सेन, आनंद रैकवार, राकेश पाण्डे, संतोष तिवारी, राजबहादुर सिंह धुर्वे आदि ने मुख्यमंत्री से अध्यापकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते बीमा योजना का लाभ देने की मांग की है।
समयमान वेतनमान का मिले लाभ
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने डीईओ एनके चौकसे से भेंटकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की है। संघ के प्रांताध्यक्ष अतुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण काछी ने बताया कि डीईओ ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र आदेश प्रसारित किए जाएंगे। इस अवसर पर एसके प्रधान, कय्यूम खान, जयप्रकाश तिवारी, भागचंद्र कोरी, केके डहेरिया, आशीष लाल, लक्ष्मण गढ़ेवाल आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!