शिवपुरी। सेन समाज का नाम रोशन करने वाले सेवानिवृत्त टीआई विजय कुमार सेन के ग्वालियर से सेवानिवृत्त होने के उपरांत शिवपुरी सेन समाज द्वारा स्थानीय भदैयाकुण्ड स्थित लेकव्यू कैफेटेरिया पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां सर्वप्रथम पुलिस विभाग में डीएसपी पद से रिटायर हुए आरके मिश्रा ने टीआई व्हीके सेन के कार्यों को जाना और उनके कार्यों को सराहा साथ ही कहा कि अब वह समाज के लिए समय दें और समाज के साथ मिलकर संगठन मजबूती दिखाते हुए समाज सेवा के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराऐं और वह भीड़ का हिस्सा न बनें बल्कि स्वयं अपने कार्यों से समाज को आगे बढ़ाते हुए प्रतिनिधित्व करें ताकि अन्य लोग भी यह प्रेरणा लेकर सेन समाज के विकास में अग्रणीय साबित हो। इस विदाई समारोह से अभिभूत टीआई विजय कुमार सेन ने शिवपुरी सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष लालचंद सेन, संरक्षक रमेश सेन, रमेश सेन काछीपुरा वाले व जिलाध्यक्ष धनीराम सेन, शहर अध्यक्ष मनीष सेन के प्रति आभारी है कि उन्होंने यह विदाई समारोह का आयोजन कर समाज में हमारा मान बढ़ाया और हम विश्वास दिलाते है कि निश्चित रूप से समाज के साथ होकर समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगें। इस दौरान समाजसेवी ताराचंद राठौर,गोपाल अग्रवाल, साकेत शर्मा, राजू यादव ग्वाल, गिर्राज धाकड़, सरदार बहादुर सिंह, संजय परिहार, वीरेन्द्र प्रजापति आदि ने भी टीआई व्ही के सेन के सेवानिवृत्त पर माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सेन समाज के राकेश सेन, रवि सेन, रिंकू सेन, राकेश सेन, ओमी सेन, उमेश सेन, मुकुल सेन सहित महिलाओं में रेखा सेन, डिम्पल सेन, प्रेम सेन, निकिता मेम, सोनिया मेम व सना मेम आदि सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।
सेन समाज द्वारा सेवानिवृत्त टीआई सेन का विदाई समारोह आयोजित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News





Be First to Comment