शिवपुरी। जिला महिला पतंजलि योग प्रभारी अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में गायत्री मंदिर फिजीकल रोड़ जहां योग क्लास भी नियमित रूप से संचालित होती है वहां भारत स्वाभिमान का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित बहिनों एवं भाईयों द्वारा हवन किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प लिया गया ताकि देश के स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और आत्मगौरव प्राप्त के लए परम वैभवशाली बनाने के लिए अग्रसर हो। योग, आयुर्वेद, वैदिक संस्कृति की प्रथम कोटि की संस्था पतंजलि योग तथा भारत स्वाभिमान के साथ जुड़कर जो हम सबको सेवा करने का सौभाग्य परमात्मा ने दिया है सेवा के द्वारा आगे बढ़ते रहेंगें। उक्त कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय रावत, योग शिक्षक मीना शीतल, अनीता मिश्रा, नमिता गोयल, मधु गौड़, सुनीता अग्रवाल आदि बहिनें मौजूद रहीं।
भारत स्वाभिमान का 23वांं स्थापना दिवस मना
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अवैध हथियार मामले में आरोपी दोषमुक्त, न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में दी राहत / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान, अली अर्सलान बने जिला टॉपर, कई विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन / Shivpuri News
- खनियांधाना की ‘स्मृति’ ने रचा इतिहास: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई; स्कूल को मिलेंगे 25 लाख, परिजनों को गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- नरवर में दिनदहाड़े गेहूं चोरी, CCTV में कैद वारदात, लगातार घटनाओं से बढ़ी दहशत, पुलिस पर उठे सवाल / Shivpuri News
- गांव में घुसा टाइगर, भैंस का किया शिकार; ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, हाथियों की मदद से किया गया रेस्क्यू, गांव में दहशत का माहौल / Shivpuri News





Be First to Comment