Press "Enter" to skip to content

अध्यापक अधिकार रथ आज शिवपुरी में

शिवपुरी। शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर अब अध्यापकों ने अपने आंदोलन का आगाज करते हुए संपूर्ण मध्यप्रदेश में अध्यापकों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है जिसके लिए पूरे मध्यप्रदेश में चार अध्यापक अधिकार रथ भ्रमण पर रहेंगे जो एक जिले से दूसरे जिले में होते हुुए 13 जनवरी को भोपाल पहुंचेंगे। पहला अध्यापक अधिकार रथ ओंकारेश्वर से प्रांरभ किया गया है जिसमें प्रांताध्यक्ष शिल्पी शिवान खुद इस रथ के साथ चल रहीं है। दूसरा अध्यापक अधिकार रथ गुना से, तीसरा टीकमगढ़ से व चौथा नीमच से चलकर अपने निश्चित रूट अनुसार अध्यापकों को एकत्रित करते हुए भोपाल पहुचेंगे। जहां प्रांताध्यक्ष शिल्पी शिवान सहित हजारों अध्यापक सामूहिक मुंडन कराएंगे और शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।
अध्यापक अधिकार रथ गुना से चलकर बदरवास, कोलारस होते हुए रविवार को सुबह 10 बजे अमर शहीद तात्याटोपे स्मारक स्थल पर पहुंचेगा जहां अध्यापकों द्वारा इस रथ का स्वागत किया जाएगा। अपने आंदोलन की रणनीति से सभी को अवगत कराते हुए अध्यापकों को संगठित कर सभी साथियों से आंदोलन में सहयोग प्रदान करने की अपील की जाएगी। इसके बाद यह रथ पोहरी के लिए प्रस्थान कर दोपहर जो दोपहर 1 बजे पोहरी पहुंचेगा। पोहरी चौराहे पर भी अध्यापक अधिकार रथ का जोरदार स्वागत अध्यापकों द्वारा किया जायेगा। इसके बाद यह रथ कराहल होते हुए श्योपुर पहुॅचेगा। आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने सभी अध्यापकों से अधिक से अधिक संख्या में तात्याटोपे स्मारक पर पहुंचने को कहा हैँ अध्यापकों के इस आंदोलन का अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के प्रांतीय जिलाध्यक्ष राज कुमार सरैया, विपिन पचौरी, शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह रघुवंशी, राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेहसिंह रघुवंशी, अध्यापक कांग्रेस के कार्य. जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव सहित शासकीय अध्यापक संघ की महिला प्रांताध्यक्ष वंदना शर्मा ने भी समर्थन दिया है।  
 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!