Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर रखा ट्रेक्टर चुरा ले गए चोर

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोकर में चोरों ने घर के बाहर रखा ट्रेक्टर चुरा लिया। जब सुबह युवक ने ट्रेक्टर को खेत पर ले जाने के लिए घर से बाहर निकला तो देखा कि ट्रेक्टर वहां नहीं है जिस पर उसने आसपास पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। 
हरगोविंद पुत्र परशराम धाकड़ निवासी ग्राम कोकर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को उसने अपना ट्रेक्टर घर के बाहर खड़ा कर दिया था और वह सोने चला गया। जब वह सुबह सोकर उठा तो उसे ट्रेक्टर नहीं दिखा जिस पर उसने पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायती आवेदन दिया जहां पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को ट्रेक्टर चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। चुराए गए ट्रेक्टर की कीमत वाहन मालिक ने लगभग 2 लाख रुपए बताई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!