शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खतौरा में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर युवक वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम खतौरा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी गांव का ही रहने वाला देवेंद्र यादव वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के चिल्लाने पर परिजन आ गए और युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद युवती परिजनों के साथ थाने आई और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी जहां पर युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
घर के बाहर खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment