शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने वारदात की नियत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उनहें मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्रवार की देर शाम एक युवक श्रीराम टॉकीज के सामने फतेहपुर रोड शिवपुरी पर वारदात अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आनंद पुत्र धनीराम विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी मामू पान वाली गली कमलागंज घोसीपुरा का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक धारदार छुरी बरामद की गई।





Be First to Comment