इंदौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की बस बाय

पास स्थित जिस ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसी स्थान पर एक और सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इस ओवर ब्रिज पर एक आयशर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।हालांकि इसमें मोटर साइकिल चालक को मामूली चोट आई लेकिन मोटर साइकिल जरुर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आयशर में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने वहां गुस्साए लोगों को शांत किया और आयशर जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।






Be First to Comment