जबलपुर के उत्सव पोद्दार 99.47 पर्सेंटाइल के साथ टॉप पर,

जबलपुर,।जीवन में प्रबंधन बहुत जरूरी है। फिर चाहे किसी संस्था के लिए हो या फिर समय के लिए। प्रबंधन के ऐसे ही गुर सिखाने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का आयोजन किया जाता है। शहर के लगभग 800 स्टूडेंट्स ने 26 नवम्बर, 2017 में कैट दिया। जिसके परिणाम की घोषणा की गई। शहर के उत्सव पोद्दार 99.47 पर्सेंटाइल के साथ टॉप पर रहे। उनके बाद शिवम त्रिपाठी 99.45 पर्सेंटाइल और अनिमेष चौधरी 99.28 पर्सेंटाइल के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।(शिवम त्रिपाठी कॅरियर लांचर से और उत्सव पोद्दार व अनिमेश चौधरी टाइम कोचिंग से)
6 माह से लगातार दिए मॉक टेस्ट
नाम- उत्सव पोद्दार
पर्सेंटाइल- 99.47
पेरेन्ट्स- अंजना-संजीव पोद्दार
मेरी बात- मैं ट्रिपलआईटीडीएम में फोर्थ इयर का स्टूडेंट हूं। कोचिंग में जो भी इंस्ट्रक्शन दिए गए उन्हें नियमित रूप से फॉलो किया। मॉक टेस्ट देकर देखा कि कहां कमजोर हूं। उस विषय पर डबल मेहनत की। पिछले 6 माह से लगातार मॉक टेस्ट देकर खुद को जांचा।
सफलता का मंत्र – कभी घबराना नहीं, लगातार मेहनत करना।
लक्ष्य तय कर की पढ़ाई
नाम- शिवम त्रिपाठी
पर्सेंटाइल- 99. 45
पेरेन्ट्स- एस के त्रिपाठी
मेरी बात- लक्ष्य तय होना आवश्यक है। यह पता होना चाहिए कि करना क्या है और उसी के अनुरूप तैयारी शुरू कर देना चाहिए।
लगातार परिश्रम जरूरी
नाम- अनिमेष चौधरी
पर्सेंटाइल- 99.28
पेरेन्ट्स- अरूप चौधरी
मेरी बात- कोई भी सफलता बिना मेहनत के नहीं मिलती। मुझे लगता है कि लगातार परिश्रम करना, कोई शॉर्ट कट न अपनाना सबसे जरूरी होता है।
हमेशा रखा आत्मविश्वास
नाम- साहिल अली
पर्सेंटाइल- 98.99
पेरेन्ट्स- मासूमा- एजाज अली
मेरी बात- पूरे एक साल तक मेरा टारगेट रहा कैट क्लियर करना। इसके लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि लगता है कि पता नहीं क्या होगा। लेकिन फिर ये सोचो कि सब अच्छा होगा और फिर अच्छा ही होता है।
सफलता का मंत्र- हार से डरना नहीं।
मैथ्स, लॉजिकल पर ध्यान
नाम- शिवम रॉय
पर्सेंटाइल- 98.38
पेरेन्ट्स- सुजाता- गौतम रॉय
मेरी बात- मुझे लगता है कि मैथ्स, लॉजिक और इंग्लिश पर ध्यान देने से कैट आसान हो सकता है। जबकि इस बार का पेपर बहुत टफ था फिर भी मैथ्स, लॉजिक और इंग्लिश का अभ्यास करने के लिए यह सफलता मिल पाई।
सफलता के मंत्र- जो नहीं बनता उसे छोड़ें नहीं बार-बार अभ्यास करें।
हल किए कई मॉक टेस्ट पेपर
नाम- आकाश यादव
पर्सेंटाइल- 97.98
पेरेन्ट्स- बिंदेविया- अविनाश यादव
मेरी बात- मैं ट्रिपलआईटीडीएम का स्टूडेंट हूं। कैट का एग्जाम हर विषय के लोग दे सकते हैं। डॉक्टर्स, वकील भी शामिल होते हैं। इसलिए कॉम्पिटीशन बढ़ जाता है। इसलिए प्रेक्टिस करने के लिए मैंने कई मॉक टेस्ट पेपर हल किए।
सफलता का मंत्र- रेगुलर स्टडी का कोई तोड़ नहीं।
काम आता है ट्रिपलआईटी का माहौल
नाम- अर्पित गर्ग
पर्सेंटाइल- 97.38
पेरेन्ट्स- सुधा- सुनील कुमार गर्ग
मेरी बात- क्योंकि मैं ट्रिपलआईटीडीए का स्टूडेंट हूं तो वहां का पढ़ाई वाला माहौल बहुत काम आता है। टाइम कोचिंग में जिस तरह हमें गाइड किया गया। वह बहुत महत्वपूर्ण रहा। हमारी कमजोरियों को ढूंढ कर उन पर काम किया गया। हमें सिखाया गया कि कैसे कमजोरियां दूर होंगी।
सफलता के मंत्र- सेल्फ एनालिसिस करते रहना।
आ गया है कॉल
नाम- सनी रजक
पर्सेंटाइल- 92.77
पेरेन्ट्स- परमिला देवी- राजेश रजक
मेरी बात- जो भी कैट क्लियर करता है वह चाहता है कि उसे आईआईएम अहमदाबाद और बंगलौर में दाखिला मिले। मैं लकी हूं कि आईआईएम अहमदाबाद से मेरे लिए कॉल आ चुका है। अब बस इंटरव्यू की तैयारी करना है।
सफलता का मंत्र- दिशा तय करके स्टडी करना।
खुद को जांचते रहना चाहिए
नाम- पलक भार्गव
पर्सेंटाइल- 92.3
पेरेन्ट्स- इला-अरुण भार्गव
मेरी बात- कोचिंग में हमें लगातार मॉक टेस्ट करवाए गए। इससे हमें पता चला कि पेपर कैसा हो सकता है। सेल्फ एनालिसिस से अपनी कमियां पता चलती रहीं। कभी मॉक टेस्ट अच्छे गए तो कभी टेस्ट बुरे भी गए। लेकिन घबराना नहीं चाहिए।
सफलता का मंत्र- आत्मनिरीक्षण कर खुद को टेस्ट करते रहें।