Press "Enter" to skip to content

बोलेरो की टक्कर से युवक घायल

शिवपुरी। करैरा थाना ख्ेात्र के तहत आने वाली मुंगावली रोड पर एक बोलेरो चालक ने युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक चोटिल हो गया और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
मोहनसिंह पुत्र रामसेवक यादव (38) निवासी ग्राम दावरभाट ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी मुंगावली रोड करैरा पर पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और उसके शरीर में कई जगह चोटें आई। घटना के बाद बोलेरो चालक भाग गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की। मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!