शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक टैक्सी खंबे से जा टकराई। टैक्सी के खंबे से टकराने से वह टूट गया वहीं रास्ते से गुजर रही महिला पर खंबा गिर गया जिससे वह चोटिल होकर बेहोश हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया जहां से स्थित को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां मामले में पुलिस ने महिला के कथन लिए और मामले की जांच की। जिस पर घटना को सही होना पाया गया एवं थाने में बुधवार को टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर 2017 की है। जहां किसी ने फोन पर सूचना दी कि एबी रोड बदरवास पर एक महिला खंबे के नीचे दब गई है और वह बेहोश हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा उसके परिजनों का पता लगाया तो पता चला कि महिला का नाम नोबाई पत्नी विशन आदिवासी (45) निवासी बदरवास की रहने वाली है जिस पर महिल के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला के परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां स्वास्थ्य केंद्र महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की और गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया जिसके बाद से महिला का इलाज ग्वालियर में चल रहा है। यहां पुलिस को महिला ने शिकायत में बताया कि एक टैक्सी चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए खंबे में टक्कर मार दी थी जिससे वह टूट गया और उसी समय महिला वहां से गुजर रही थी जिस कारण वह महिला के ऊपर गिर गया और वह घायल हो गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की जहां पुलिस ने जांच के बाद टैक्सी चालक के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है।
टैक्सी टकराने से टूटा खंबा, रास्ते से गुजर रही महिला के ऊपर गिरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment