बैराड़। शिक्षक संघ मध्य प्रदेश तहसील इकाई बैराड़ की बैठक का आयोजन नगर के ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय भार्गव जिला उपाध्यक्ष द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सचिव सहदेवसिंह यादव एवं संभाग अध्यक्ष वीरभानसिंह जादौन, संभाग महासचिव एलएल जाटव, संभाग उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, संभाग कोषाध्यक्ष मोहनलाल बंसल,संभाग सचिव कमलेश धाकड़ आदि मौजूद थे।प्रदेश सचिव सहदेवसिंह ने सभी अध्यापकों और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट रहने का आव्हान किया। संभाग अध्यक्ष वीरभानसिंह जादौन ने अध्यापकों को शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए लड़ाई जारी रखने के लिए तत्पर तैयार रहने के लिए सभी शिक्षकों से आव्हान किया तथा वेतन विसंगतियों को दूर करवाने के लिए एकजुट होकर संकुल पर कार्य करवाएंगे। संभाग महासचिव एलएल जाटव ने अध्यापक हित की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा। संभाग उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने अध्यापकों की समस्या पर जोर दिया एवं निराकरण करने की संघ से पहल करने के लिए सदा तत्पर रहने की बात की। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं तहसील पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर राजेशसिंह जादौन, राकेश गुप्ता, गिर्राज रावत, कमलेश शाक्य, रामजी लाल यादव, रामेश्वर धाकड़, रामसिंह जाटव, कप्तान खरे, रामहेत यादव, नीरज धाकड़, रवि पाराशर, फिरोज खान, मनोज श्रीवास, रणवीर धाकड़, रईस खान, भूप सिंह धाकड़, प्रमोद त्यागी, जहारसिंह धाकड़, योगेश शर्मा, रामजीलाल प्रजापति, अजय शर्मा, रामदास शर्मा, विशम्भर दयाल धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, कुलदीप वर्मा, सोवरन जाटव, नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। अंत में रणवीरसिंह किराड़ के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं अध्यापक साथियों का आभर व्यक्त व्यक्त किया।
शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए एकजुटता जरुरी : जादौन शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की बैठक आयोजित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment