Press "Enter" to skip to content

नाली सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का कारण नाली सफाई को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
अतरसिंह की पत्नी कपूरी बाई निवासी देवरी मंगलवार को दोपहर के समय घर के आगे से निकली हुई नाली की सफाई कर रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाले  मूलचंद्र पुत्र शंकर आदिवासी ने उससे कहा कि आपके नाली साफ करने से गंदगी हमारे घर की तरफ फैलती है इसलिए तुम नाली साफ मत करो। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ के लोग घर से निकलकर आ गए और गाली-गलौंज करते हुए एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने अतरसिंह की शिकायत पर प्राणसिंह आदिवासी, वीरेन्द्रसिंह, मूलचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मूलचंद की शिकायत पर अतरसिंह, गणेश आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!