Press "Enter" to skip to content

26 हजार रुपए की शराब बरामद

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कूढ़ में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब का विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने देशी व मसाला शराब को जब्त कर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस थाना दिनारा को जरिए मुखबिर के सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की सीमा में अवैध रूप से शराब विक्रय किया जा रहा है। इस पर दिनारा थाना में पदस्थ सउनि संजय कुमार ने थाना प्रभारी के निर्देशानुसार मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां आरोपी मंजू पुत्र रामस्वरुप यादव (26) निवासी ग्राम कूंढ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चार देशी प्लेन शराब एवं चार मसाला की पेटी कुल 400 क्वार्टर कीमत 26 हजार रुपए को अवैध रूप से भंडारित होकर विक्रय होना पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।   
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!