Press "Enter" to skip to content

बेर देने के बहाने चार वर्षीय बालिका को ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम निजामपुर में एक पड़ोस में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी बालिका को बेर देने के बहाने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी दुष्कर्म करने के बाद भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम निजामपुर में मंगलवार शाम पप्पू उर्फ श्रीकिशन बाथम पड़ोस में रहने वाली एक पांच वर्षीय बालिका को अपने पास बुलाया और कहा कि वह उसे बेर देगा और बालिका को घर में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ बुरा काम किया। बाद में आरोपी ने बालिका को डरा-धमका कर घर भेज दिया। जब आरोपी बालिका को अपने साथ ले गया था उस समय पीडि़ता के भाई की पांच वर्षीय बहन भी घर के बाहर खेल रही थी। जब बालिका रोती हुई घर में आई तो परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा लेकिन बालिका ने डर की वजह से कुछ नहीं बताया तभी उसके भाई की बहिन ने बताया कि उसे पड़ोस में रहने वाला पप्पू उर्फ श्रीकिशन बाथम अपने साथ ले गया था। जिस पर परिजन थाने आए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खेतों में छिपा हुआ बैठा है जिस पर पुलिस ने खेत में जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!